‘विकसित भारत @2047’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

पटना : डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय वैशाली बिहार के प्रांगण में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार व विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत @2047‘ विषय पर चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी मंत्रालय के मंत्री संजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. बसंत सिंह ने की।

प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान को विद्यार्थियों एवं आगंतुकों से सराहनीय सहभागिता प्राप्त हुई

इस अवसर पर डीन एकेडमी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डीन छात्र कल्याण डॉ. अमरीश कुमार सिंह, केंद्रीय संचार ब्यूरो से सर्वजीत, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों, सरकारी योजनाओं एवं जनभागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रदर्शनी व जागरूकता अभियान को विद्यार्थियों एवं आगंतुकों से सराहनीय सहभागिता प्राप्त हुई।

Mantri Sanjay Singh 3 22Scope News

Mantri Sanjay Singh 1 1 22Scope News

Mantri Sanjay Singh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Patna News: PHED मुख्यालय भवन के निर्माण की समीक्षा करने पहुंचे मंत्री संजय कुमार सिंह, कहा- ‘हर स्तर पर गुणवत्ता…’

अंशु झा की रिपोर्ट

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...