मोतिहारी में रफ्तार का कहर, बाईक पेड़ से टकराई, दो की घटनास्थल पर ही मौत

मोतिहारी में रफ्तार का कहर, बाईक पेड़ से टकराई, दो की घटनास्थल पर ही मौत

मोतिहारी : जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार मलाही के भरवा टोला अपने घर बाइक से जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई। दोनो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

मुखियापति मदन यादव व वार्ड सदस्य संजय कुमार ने बताया कि मृत की युवक की पहचान भिखारी साह के 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार व दूसरा पतरस राय का 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।
सारा गांव जहां नववर्ष की तैयारी में जुट था। वही दोनो परिवार में मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। जबकि गांव में मातमी सन्नाटा है।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

सोनू की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक छह माह का बच्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल लाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढे :  मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पिस्टल के बल पर किराना दुकानदार से 6 लाख की लूट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...