सीबीआई के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे बंधु तिर्की

आय से अधिक फैसले में सीबीआई के फैसले पर बंधु तिर्की की पहली प्रतिक्रिया 

Ranchi-सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद मांडर विधायक बंधु तिर्की ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ.

सीबीआई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध अपील करने की बात करते बंधु तिर्की ने कहा कि मेरे पीछे लाखों करोड़ों बंधु तिर्की है.

इस फैसले से ना तो हमारे कार्यकर्ताओं में निराशा आएगी और ना ही मांडर विधान सभा की जनता में हताशा. कल भी बन्धु सेवक था और आज भी बंधु सेवक है.

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे बंधु तिर्की

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मांडर विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सीबीआई की कोर्ट ने तीन साल की कैद और तीन लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माने की रकम अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त सजा का आदेश भी दिया है. इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि कानूनी प्रावधानों के तहत बंधु तिर्की की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है. उन्हे अपनी सदस्या गंवानी पड़ सकती है.

पहले लालू और अब बंधु मील का पत्थर साबित होगा यह फैसला- भाजपा 

इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सत्ता में रहकर जिस प्रकार उसका दुरुपयोग किया गया उसकी सजा है यह फैसला.  खासकर राजनीति जीवन में काम करने वालों के लिए यह एक कड़ा संदेश है.

रिपोर्ट मदन 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Bihar CSR Policy 2025: CSR नीति 2025 पर बिहार सरकार की...

Bihar CSR Policy 2025, पटना: बिहार में समावेशी और सतत विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: कैमूर में धान खरीद के भुगतान...

Kaimur Paddy Procurement Payment Delay: बिहार में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं।...

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...