Sariya News: सरिया थाना क्षेत्र चिचाकी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. चिचाकी गांव में मामूली घरेलू विवाद ने एक वृद्ध की जान ले ली. दरअसल, एक परिवार के बीच कहासुनी के बाद बहु के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि इस मारपीट के दौरान भुवनेश्वर रविदास गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
Sariya News: पारिवारिक विवाद में गई बुजुर्ग की जान
जानकारी के मुताबिक, मृतक भुवनेश्वर रविदास के मंझले बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. मामला तब बिगड़ गया जब बहू के मायके वाले डुमरी से चिचाकी पहुंचे. आरोप है कि बहू के रिश्तेदारों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ा कि बुजुर्ग भुनेश्वर रविदास वहीं गिरकर बेहोश हो गए. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के बेटे योगेंद्र दास ने आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…
Highlights


