Advertisment

Jharkhand Weather Update: पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंड, 15 जिलों में घना कोहरा, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार

Jharkhand Weather Update के तहत पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ेगी। 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट संभव।


Jharkhand Weather Update रांची: उत्तर पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखने लगा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। शनिवार से ही कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से रात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो सकती है।

Jharkhand Weather Update:

मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसे देखते हुए 4 और 5 जनवरी को रांची सहित राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे सुबह के समय राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। हवाई और रेल सेवाओं पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

Jharkhand Weather Update:दिन के तापमान में गिरावट से बढ़ी कनकनी

शनिवार को रांची समेत राज्य के 12 जिलों में दिन के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। लोहरदगा में 2.9 डिग्री, रांची में 2 डिग्री, गुमला और लातेहार में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में कमी के कारण कनकनी बढ़ गई है और सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता भी काफी घट गई। देवघर में दृश्यता 450 मीटर और जमशेदपुर में 600 मीटर तक सिमट गई।


Key Highlights

पश्चिमी हवाओं से झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार

015 जिलों में 4 और 5 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट

न्यूनतम तापमान में तीन दिनों में 3 डिग्री तक गिरावट संभव

सुबह के समय विजिबिलिटी घटने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित

6 जनवरी से स्कूल खुलने पर बच्चों को ठंड में परेशानी की आशंका


Jharkhand Weather Update:तापमान का हाल और कोहरे का असर

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे के कारण सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित रहेगा और वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

स्कूल खुलने से बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
राज्यभर के सरकारी स्कूल 6 जनवरी से खुलने जा रहे हैं। कई निजी स्कूल भी 6 और 7 जनवरी से कक्षाएं शुरू करेंगे। इसी दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बच्चों को सुबह ठिठुरन भरी ठंड में स्कूल जाना पड़ सकता है। यदि अवकाश की अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो छात्रों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ सकती है।

Jharkhand Weather Update:

उत्तर पश्चिम की हवाएं पंजाब और उत्तर प्रदेश होते हुए झारखंड तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। अगले कुछ दिनों तक कोहरा बना रहेगा। यदि कोहरा कम हुआ और हवाएं तेज रहीं, तो रात में पाला पड़ने की आशंका है। यह आलू, सरसों, चना, धनिया, मेथी, लहसुन और सब्जियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नर्सरी के पौधों को रात में पॉलिथीन या पुआल से ढंकने और फसलों में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है। हालांकि यह मौसम गेहूं और जी जैसी फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।


सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...