Ranchi Kidnapping Case: धुर्वा से चूड़ा ब्रेड लेने निकले नाबालिग भाई-बहन लापता, अपहरण का केस दर्ज

Ranchi Kidnapping Case में धुर्वा थाना क्षेत्र से 6 और 7 साल के भाई-बहन लापता। पिता की शिकायत पर अपहरण का केस, पुलिस ने जांच तेज की।


Ranchi Kidnapping Case रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से नाबालिग भाई-बहन के लापता होने का मामला सामने आया है। मौसीबाड़ी खटाल स्थित अपने घर से शुक्रवार को चूड़ा और ब्रेड खरीदने निकले दोनों बच्चे वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो शनिवार को पिता ने धुर्वा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार लापता बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय अंशिका के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Ranchi Kidnapping Case:धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए अंश और अंशिका

यह मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी खटाल इलाके का है। पिता ने पुलिस को बताया कि वे पहले पटना के मनेर इलाके में रहते थे और करीब छह महीने पहले परिवार के साथ मौसीबाड़ी में शिफ्ट हुए हैं। घटना के समय वे काम पर गए हुए थे। इसी दौरान अंश और अंशिका पास की दुकान से चूड़ा ब्रेड लेने के लिए घर से निकले।

पिता ने बताया कि बच्चों को अपने नए घर का पूरा पता भी ठीक से मालूम नहीं है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि वे रास्ता भटक गए हों या किसी के बहकावे में आ गए हों।


Key Highlights

धुर्वा थाना क्षेत्र से 6 और 7 साल के भाई-बहन लापता

चूड़ा ब्रेड खरीदने निकले थे, घर नहीं लौटे

पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज

रांची पुलिस ने पटना पुलिस से भी साधा संपर्क

मानव तस्करी को लेकर स्पेशल ब्रांच पहले से अलर्ट


Ranchi Kidnapping Case:पटना पुलिस से भी किया गया संपर्क

बच्चों की तलाश में रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रांची पुलिस की टीम ने पटना पुलिस से भी संपर्क किया, क्योंकि परिवार पहले मनेर में रहता था। हालांकि अब तक यह पुष्टि हो चुकी है कि बच्चे मनेर नहीं पहुंचे हैं।

पुलिस आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बच्चों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

Ranchi Kidnapping Case:मानव तस्करी को लेकर पहले से अलर्ट

हाल के दिनों में मानव तस्करी और नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए स्पेशल ब्रांच पहले ही अलर्ट जारी कर चुकी है। रांची समेत खूंटी, दुमका, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, लोहरदगा और पलामू जिलों के एसएसपी और एसपी को सतर्क किया गया था।

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार मानव तस्कर गिरोह नाबालिगों को बहला फुसलाकर या अपहरण कर दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और पंजाब जैसे शहरों में ले जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Ranchi Kidnapping Case:जानकारी देने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अंश या अंशिका के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत 9431706166 नंबर पर सूचना दें। समय रहते जानकारी मिलने से बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जा सकता है।


Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img