Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में 4 डिग्री से ज्यादा गिरा पारा, Cold Wave के बीच झारखंड में आठ जनवरी तक स्कूल बंद

Jharkhand Weather Update:झारखंड में शीतलहरी का कहर जारी। 24 घंटे में तापमान 4 डिग्री से ज्यादा गिरा। घना कोहरा और कनकनी के बीच आठ जनवरी तक स्कूल बंद, मौसम विभाग का येलो अलर्ट।


Jharkhand Weather Update:शीतलहरी से कांपा झारखंड, पारा तेजी से लुढ़का

रांची: उत्तर भारत में बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रांची में 4.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 5.4 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेदिनीनगर 6.3, बोकारो 8.5, लोहरदगा 4.1 और कांके 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय घना कोहरा और तेज कनकनी से जनजीवन प्रभावित है।

Jharkhand Weather Update: आठ जनवरी तक सभी स्कूल बंद, प्री बोर्ड पर अलग फैसला

शीतलहरी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है, वहां सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकते हैं। ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।


Key Highlights

• झारखंड में 24 घंटे में तापमान 4 डिग्री से ज्यादा गिरा

• घने कोहरे और कनकनी से जनजीवन अस्त व्यस्त

• सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद, प्री बोर्ड पर अलग निर्णय

• अगले दो दिन और गिरेगा पारा, येलो अलर्ट जारी

• बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता की सलाह


Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन और गिरेगा पारा, येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और कमी हो सकती है। इसके बाद तीसरे दिन से तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और शाम को ठंडी हवाओं के साथ कनकनी बढ़ेगी। रांची समेत 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी कई इलाकों में 300 से 700 मीटर तक सिमट गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

Jharkhand Weather Update: अधिकतम तापमान में भी गिरावट, स्वास्थ्य को लेकर सलाह

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और मेदिनीनगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मॉर्निंग वॉकर, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।


Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...