वीर कुंवर सिंह के परपोते की मृत्यु का मामला विधान परिषद में उठा, सभापति ने सरकार से मांगा जवाब

पटना : वीर कुंवर सिंह के परपोते की मृत्यु का मामला विधान परिषद में उठा, सभापति ने सरकार से मांगा जवाब- आरा में

बाबू वीर कुंवर सिंह के परिवार के युवक की संदेहास्पद

स्थिति में हुई मौत का मामला बिहार विधान परिषद में उठा.

विधान परिषद के सभापति ने सरकार से जवाब मांगा है.

उन्होंने कल सदन खत्म होने के पहले तक सरकार से जवाब मांगा है.

विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर खड़ा किया सवाल

वीर कुंवर सिंह के पर पोते की मृत्यु पुलिस कस्टडी में हो जाने के बाद

विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है.

विपक्ष के नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है.

कांग्रेस विधायक प्रतिभा कुमारी ने कहा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नहीं है.

सरकार पूरी तरह से फेल है. इस घटना की तुरंत जांच हो और दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिले.

सरकार करायेगी जांच- मंत्री श्रवण कुमार

पुलिस कस्टडी में हुई बाबू वीर कुंवर सिंह के पोते की हत्या को लेकर जेडीयू नेताओं ने निंदा की है ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है सरकार पूरी तरह से जांच करवाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इलाज के दौरान रोहित सिंह ने तोड़ा दम

वीर कुंवर सिंह के परपोते रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. परिवार के लोगों का आरोप है कि रोहित की मौत किले की सुरक्षाकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई से हुई है. रोहित को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में सोमवार की दोपहर भर्ती कराया गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक रोहित सिंह स्वतंत्रा संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले भोजपुर के रण बांकुरे वीर कुंवर सिंह की वंशज और भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह का 30 वर्षीय पुत्र था.

भोजपुर पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

इस घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई और लोगों ने देर रात तक जमकर बवाल काटा. हालात ऐसे रहे कि देर रात तक डीएम और एसपी को आरा के सदर अस्पताल में खुद कैंप करना पड़ा. रोहित के परिजन लगातार जगदीशपुर किले में तैनात सीआईएटी जवानों की पिटाई से उसकी मौत होने का आरोप लगा रहे हैं. खास बात ये है कि जिस किले में रोहित की मौत कथित रूप से पुलिसिया पिटाई से हुई है वहीं 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह को भी आना है. इस घटना ने भोजपुर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

परिजनों ने सीआईएटी जवानों पर लगाया आरोप

सदर अस्पताल पहुंची मृतक रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनके बेटे की मौत का जिम्मेवार स्थानीय पुलिस और जगदीशपुर किला परिसर को सुरक्षा में मौजूद सीआईएटी जवानों पर लगाया. मृतक की मां पुष्पा सिंह के मुताबिक सोमवार की रात उनके बेटे रोहित ने सीआईएटी जवानों को एक लड़की के साथ किला परिसर में देखा था जिसका उसने विरोध किया तो सीआईएटी जवानों ने उसके साथ मारपीट की.

रिपोर्ट : प्रणव राज

मृत्यु का विज्ञान है विहंगम योग:- डॉ हेमंत

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...