वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु को प्रशासन ने किया नजरबंद, परिजनों ने कहा ऐतिहासिक पुरुषों के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार

वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप 

Patnaवीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रशासन ने वीर कुंवर सिंह जी के पौत्र वधु को उनके ही घर में नज़रबंद कर दिया है. वीर कुंवर सिंह के पौत्र वधु पुष्पा सिहं ने प्रशासन पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि यह बात अमित शाह के सामने नहीं आ सके, इसके लिए प्रशासन ने हमारे पूरे परिजनों को नजरबंद कर दिया है.

हमें बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक भी करने नहीं दिया जा रहा है. हमारी कोशिश इस सच्चाई को पूरे दुनिया के सामने लाने की है.  आज प्रशाासन धूमधाम से बाबू कुंवर सिंह की जंयती का आयोजन कर रहा है, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि उनके परिजन आज भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहें है औरउनकी बात अनसुनी की जा रही है. हमें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है.

किसी जाति विशेष का नहीं, इस राष्ट्र के प्रतीक थें बाबू कुंवर सिंह

उनके परिजनों ने कहा है कि हमारे दादा वीर कुंवर सिंह  किसी जाति विशेष के प्रतिक नहीं होकर इस राष्ट्र के प्रतीक थे, कुछ लोगों की कोशिश उनकी छवि को एक जाति विशेष तक सीमित करने की है. उन्हे एक जाति विशेष का नेता बनाने की हो रही है. बिहार के ऐतिहासिक पुरुषों के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ सरकार को महंगा पड़ने वाला है.

रिपोर्ट शक्ति 

वीर कुंवर सिंह के योगदान को हाशिये पर रखने की साजिश रची जाती रही

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...