अमरपुर – बांका मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बाईक सवार की मौत

अमरपुर – बांका मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बाईक सवार की मौत

बांका :   अमरपुर-बांका मुख्य पथ से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है।जहाँ सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर महगामा मोड़ के समीप की है।जहाँ प्रीतम दर्वे की राइस मिल के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे इमली के पेड़ से जा टकराई।

तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन से हादसा 

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव निवासी विवेकानंद चौधरी के पुत्र प्रीतम कुमार चौधरी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,प्रीतम मकदुमा की ओर से तेज गति में अमरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमरपुर की ओर से बांका जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित इमली के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजनों का बुरा बाल

वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन दहाड़ मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके का मंजर बेहद गमगीन हो गया। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान परिजनों ने युवक की सांस चलने की आशंका जताते हुए उसे अस्पताल ले जाने की जिद की। तत्काल एंबुलेंस से युवक को अस्पताल लाया गया,जहाँ डॉक्टर ज्योति भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस अधिकारी, बारीकी से किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही बांका एसडीपीओ अमर विश्वास,अमरपुर थाने के दारोगा राजेश कुमार चौधरी और दारोगा बसंत कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़े : बिहार सरकार की कृषि योजनाओं ने किसान की राह को बनाया आसान, अब किसान कहलाना फक्र की बात

दीपक कुमार बांका की रिपोर्ट

 

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...