Jharia News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में हड़कंप

Jharia News: सुदामडीह थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला, पथेररडीह निवासी जफर आलम 51 वर्ष बीते कल शाम से लापता थे. परिजनों के अनुसार जफर आलम कल शाम करीब 6 बजे खाना खाकर घर से निकले थे. लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटे. आज सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित जुड़िया नाला में ग्रामीणों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. बाद में शव की पहचान जफर आलम के रूप में की गई. इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पुष्टि की. घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित SNMMC अस्पताल भेज दिया गया.

Jharia News: मृतक के बेटे ने दी ये जानकारी

मृतक के बेटे ने बताया कि जफर आलम पेशे से ऑटो चालक थे और अक्सर रात में पथेररडीह स्टेशन के आसपास सवारी चलाते थे. कल भी वह ऑटो चलाने के लिए निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों का अनुमान है कि वह शौच के लिए जुड़िया नाला के किनारे गए होंगे, जहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए और उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Lohardaga News: रेल सेवा बाधित होने से यात्रियों को हो रही परेशानी, रेलवे प्रशासन ने शुरू की मुफ्त बस सेवा

JCECEB NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका,...

 JCECEB ने NEET UG 2026 की झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक श्रेणी...

Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई पर फायरिंग,...

 धनबाद के भूली मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू पर फायरिंग की। गोलीबारी में किशोरी समेत...

Jharkhand Mineral Bill: खनिज संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती...

झारखंड सरकार एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। सरकार के अनुसार इससे राज्य को करीब 14...