लालू यादव परिवार के गुनाह की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है – संजय सरावगी

‎दरभंगा : जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किया है। इस पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू यादव परिवार के गुनाह की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

कानून के हाथ लंबे होते हैं, देश में कानून सबसे बड़ा है – संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा। कानून इस देश का सबसे बड़ा है। इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा। ‎उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी के मामले में कोर्ट ने भी माना है कि एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया है।

Sanjay Saraogi 1 22Scope News

15 साल के ‘जंगलराज’ में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए – BJP प्रदेश अध्यक्ष

‎उन्होंने आगे कहा कि 15 साल के ‘जंगलराज’ में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपए लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। इन घोटालों से बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो घोटाला किया, वह राष्ट्रव्यापी था। बिहार में इन लोगों ने कई घोटाले किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू परिवार की वजह से बिहार को बड़ी बदनामी मिली थी। बिहार की जनता समझती है कि 15 साल में बिहार की बदनामी और विकास न होना राजद के शासनकाल के कारण हुआ।

Sanjay Saraogi 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है

अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है। पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने का टूल समझकर राजनीति करता रहा है। इस परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। बिहार की गरीब जनता को लूटा है। ‎बिहार की जनता ‘जंगलराज’ स्थापित करने वाली भ्रष्टाचारी पार्टी और परिवार को अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाला में सजा पा चुके हैं।

यह भी पढ़े : लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय, JDU-BJP ने लालू, राबड़ी व तेजस्वी से मांगा इस्तीफा, RJD ने दी सफाई…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...