जम्मूतवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले युवक को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, Video भी आया सामने

गयाजी : बिहार के गयाजी में जम्मूतवी एक्सप्रेस पर एक युवक ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी का एक यात्री ने वीडियो भी मोबाइल से बना लिया। जिसमें युवक के द्वारा लगातार ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहा है। जो युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है उस पर भी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

पुलिस ने त्वरित Video फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने त्वरित वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी इसलामगंज के मस्जिद के पास रहने वाले 23 वर्षीय मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी करने के बाद जेल भेज दिया है।

Gaya Police 1 22Scope News

युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा- मुझसे गलती हो गई है अब से इस तरह का काम नहीं करेंगे

हालांकि आरोपी युवक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि मुझसे गलती हो गई है अब से इस तरह का काम नहीं करेंगे। आरोपी युवक आरिफ ने बताया कि ट्रेन गया जंक्शन को पहुंचने वाली थी। इससे पहले यार्ड के पास ट्रेन धीमी हुई तो एक यात्री ने मुझ पर कमेंट किया। जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

Gaya Police 22Scope News

यह भी पढ़े : महिला शिक्षिका से चार लाख लूट मामले में एक्शन में पुलिस, सीसीटीवी से अपराधियों की जांच में जुटी पुलिस…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...