भड़काऊ गाना ट्यूटर पर अपलोड करना एक युवक को पड़ा भारी महंगा, गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर दो समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न करवाने की साजिश नाकाम हुई। पुलिस ने की आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मधेपुरा में मुहर्रम पर्व से पूर्व एक विशेष समुदाय के प्रति सांप्रदायिक भड़काऊ गाना ट्यूटर पर अपलोड करना एक युवक को भारी मंहगा पड़ा। मधेपुरा पुलिस ने गठित स्पेशल टीम के माध्यम से आरोपी युवक को पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन से गिरफ्तार किया।

बता दें कि कुमारखंड के जदूआपट्टी गांव का रहने वाला एमडी अब्दुल वाहिद नामक एक युवक ने बीते 26 जुलाई को एक विशेष समुदाय के प्रति सांप्रदायिक भड़काऊ गाना गाकर ट्यूटर और यूट्यूब पर अपलोड किया था। पुलिस के साइबर क्राइम को जैसे हीं इनकी भनक लगी कि तत्काल मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने एक स्पेशल टीम गठित कर युवक की गिरफ्तारी हेतु अपने पुलिस बल को तैनात किया। वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत युवक की गिरफ्तारी हेतु मधेपुरा पुलिस को रवाना किया।

पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली में था जिसकी गिरफ्तारी को लेकर मधेपुरा पुलिस दिल्ली रवाना हुआ। जैसे हीं युवक को भनक लगी कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने वाला है तो आरोपी युवक दिल्ली से बिहार के लिया ट्रेन पकड़ कर अपने गांव को रवाना हो गया। पीछे पड़ी पुलिस ने पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन पर युवक को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक यूट्यूबर गायक है। इसी तरह के सांप्रदायिक भड़काऊ गाना गाकर एक विशेष समुदाय के प्रति सांप्रदायिक भड़काने हेतु गाना गाकर ट्यूटर और यू ट्यूब पर डालते हैं ताकि विधि-व्यवस्था में गड़बड़ी उत्पन्न हो सके।

वहीं एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बीते 26 जुलाई को आरोपी युवक भड़काऊ गाना गाकर मधेपुरा पुलिस को टैग कर ट्यूटर पर अपलोड किया था। जैसे हीं पुलिस को भनक लगी तो गठित स्पेशल टीम के माध्यम से युवक को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

https://22scope.com/most-wanted-criminal-abhishek-bora-of-durlabh-kashyap-gang-arrested/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...