Advertisment

स्व. ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

आरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्व. ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति स्मृति में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिनगंज ग्राम में आयोजित शोकसभा में मुख्यमंत्री ने स्व. ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM सहित कई लोगों ने स्व. उषा सिंह को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी उषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर लगभग 10 मिनट ही मौजूद रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार, श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों से मिलने के बाद वहां से रवाना हो गए।

CM Ara 1 22Scope News

CM Ara 22Scope News

यह भी पढ़े : पद्मभूषण स्व. सुशील मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...