मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. दिग्विजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जमुई जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. दिग्विजय सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी और उनकी सुपुत्री व उद्योग व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं

इस अवसर पर स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी और उनकी सुपुत्री एवं उद्योग व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, जमुई के सांसद अरुण भारती, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित कई विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

CM Digvijaya Singh 1 22Scope News

CM Digvijaya Singh 2 22Scope News

CM Digvijaya Singh 3 22Scope News

CM Digvijaya Singh 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बलिदान दिवस के मौके पर अगले वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर समर्पित होगा भव्य नया पार्क

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...