Commercial Advertisment

 Courier Scam : बड़ा खुलासा, फौजी से पांच लाख की साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर खाली किया बैंक अकाउंट

रांची में आर्मी जवान से कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर पांच लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाना में केस दर्ज


Courier Scam रांची: रांची के डिफेंस कॉलोनी लोधमा रोड स्थित कुटिया चौक निवासी आर्मी जवान भीम सिंह साइबर ठगों का शिकार हो गए। कूरियर ट्रैक करने के नाम पर भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक कर लिया गया और बैंक खाते से ऑनलाइन पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना छह और सात जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसको लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


Key Highlights

रांची के आर्मी जवान से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये की ठगी की

कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजे गए लिंक से मोबाइल हैक किया गया

कनाडा भेजे गए सामान की आड़ में रची गई पूरी साजिश

बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई

साइबर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज


Courier Scam: कनाडा भेजे गए कूरियर के नाम पर शुरू हुआ जाल

शिकायतकर्ता भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि वे आर्मी में कारगिल में पदस्थापित हैं और इन दिनों छुट्टी पर रांची आए हुए थे। उनका बेटा कनाडा में पढ़ाई करता है, जिसके लिए उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को खाने पीने का सामान कूरियर से भेजा था। किसी तकनीकी कारण से कूरियर कोलकाता एलॉट हो गया। जब उन्होंने कूरियर की स्थिति जानने के लिए गूगल पर एक नंबर खोजा और कॉल किया तो उधर से एक लिंक भेजा गया।

Courier Scam:लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक

ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर जैसे ही फौजी ने क्लिक किया, उनके मोबाइल की सुरक्षा भंग हो गई। सात जनवरी को दोबारा फोन आने के बाद उनका मोबाइल पूरी तरह से हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब खाते से पैसे कटने के मैसेज मिले तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

Courier Scam:साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना की जानकारी मिलते ही भीम सिंह ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और फिर शनिवार को साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल मोबाइल नंबर, लिंक और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...