मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, शहर में बना चर्चा का विषय

बांका : बांका जिले के अमरपुर से इस वक्त एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। एक अधेड़ महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होने की कोशिश में बस स्टैंड पर रंगे हाथ पकड़ी गई, जिसके बाद वहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

सुबह अमरपुर बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई, जब महिला के बेटे व परिजन ने उसे उसके प्रेमी के साथ देख लिया

आपको बता दें कि रविवार की सुबह अमरपुर बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महिला के बेटे और परिजनों ने उसे उसके प्रेमी के साथ देख लिया। गुस्साए परिजनों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा और आखिरकार दोनों को अमरपुर थाना भेजा गया। थाने में महिला की पहचान खुशबू देवी, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है।

Banka Darma 1 22Scope News

मां करीब 6 महीने पहले घर से जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गई थी – पुत्र समीत मंडल

महिला के पुत्र समीत मंडल ने बताया कि उनकी मां करीब छह महीने पहले घर से जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने पुलिस के सामने जो कहानी बताई, वह और भी चौंकाने वाली है। खुशबू देवी के अनुसार, मिस्ड कॉल के जरिए अररिया जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक वकील मिश्रा से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Banka Darma 22Scope News

3 महीने पहले युवक के साथ लुधियाना भागकर शादी भी कर चुकी है – महिला

महिला का दावा है कि वह तीन महीने पहले युवक के साथ लुधियाना भागकर शादी भी कर चुकी है। अब महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है, जबकि परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा है। घटना के बाद अमरपुर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल प्रेमी जोड़े को थाने में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : ड्यूटी के दौरान एक जांबाज पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...