दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी, स्व. कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी काम सुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दरभंगा : दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन 96 साल की उम्र हो गई है। पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और बिस्तर पर ही थी। सोमवार को उन्होंने अपने राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली। परिवार के लोगों ने बताया की महारानी को मुखाग्नि उनके बड़े पौते कुमार रत्नेश्वर सिंह के द्वारा प्रकिया पूरी कि जाएगी। उनके निधन से दरभंगा समेत पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर है।

सुबह महारानी ने अंतिम सांस ली इनके अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही है

वहीं उनकी मृत्यु की जानकारी देते हुए महारानी के बड़े पौता रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि आज सुबह महारानी ने अंतिम सांस ली। इनके अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही है। परिवार के लोग आ जाने के बाद माधेश्वर परिसर ( श्यामा माई कैंपस) में किया जाएगा। मुखाग्नि कुमार रत्नेश्वर सिंह के द्वारा दिया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर आवास पर मिथिलांचल के लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Darbhanga Nidhan 1 22Scope News

दरभंगा के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं

आपको बताते चले की महारानी कामसुंदरी देवी दरभंगा के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। दोनों की शादी 1940 के दशक में हुआ था। महाराजा कामेश्वर सिंह की पहली दो पत्नियां महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया पहले ही इस दुनिया से विदा ले चुकी थीं। ऐसे में कामसुंदरी देवी राज परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं।

Darbhanga Nidhan 22Scope News

महारानी कामसुंदरी देवी सामाजिक और परोपकारी कामों के लिए जानी जाती थीं

महारानी कामसुंदरी देवी सामाजिक और परोपकारी कामों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में ‘महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन’ की स्थापना की थी। इस फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्य किए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़े : BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- लालू यादव परिवार के गुनाह की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...