महारानी कामसुंदरी देवी के चित्र पर राज्यपाल ने की पुष्पांजलि, कहा- BHU हो अलीगढ़ विश्वविद्यालय पूरे देश में राज परिवार का योगदान

दरभंगा : महारानी कामसुंदरी देवी के श्राद्ध कर्म में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान पहुंच कर महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया है। उनका कल्याणी निवास में युवराज कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह ने स्वागत किया। राज्यपाल ने महारानी कामसुंदरी देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महारानी का आज द्वादशा का श्राद्ध कर्म आयोजित है। इसमें राज्यपाल सहित कई हस्तियों को आज शामिल होना है, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

12 जनवरी को महारानी कामसुंदरी देवी का निधन कल्याणी निवास में हो गया था

आपको बता दें कि 12 जनवरी को महारानी कामसुंदरी देवी का निधन कल्याणी निवास में हो गया था। राजपरिवार महारानी के श्राद्ध कर्म को पूरे राजशाही अंदाज में कर रहा है। इस आयोजन में राज परिवार के द्वारा पूरे मिथिला हकार दिया गया है। श्राद्ध कर्म के आयोजन में आंगनतुक मेहमानों के लिए 56 प्रकार के व्यंजन का व्यवस्था किया गया है। करीब 30 से 40 हजार लोगों के आने की बात कही जा रही है।

राज्यपाल ने कहा- जब हम अलीगद विश्वविद्यालय में छात्र थे तब से इनका नाम सुनते आ रहे हैं

राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जब हम अलीगद विश्वविद्यालय में छात्र थे तब से इनका नाम सुनते आ रहे हैं। जिस तरह से दरभंगा महाराज परिवार के द्वारा शिक्षा का पूरे देश में प्रोत्साहन दिया गया कभी भूलने वाला नहीं हैं। बीएचयू हो या अलीगढ़ विश्वविद्यालय सभी जगह इनका योगदान रहा है। हमके कृत्यगता के भाव को समझ कर नमन करने आया हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इनके पूर्वजों के द्वारा जो सामाजिक विकास का काम किया गया उसे ये लोग आगे बढ़ाएंगे। महाराज के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए युवराज कपिलेश्वर सिंह और उनके भाई से कहा कि महाराज और महारानी के किए गए कार्यों को बढ़ाएं जिसमें हमारे स्तर से जो सहायता होंगी उसके लिए हम आपके साथ हैं।

Governor 4 22Scope News

युवराज राजेश्वर और कपिलेश्वर ने कहा- राज्यपाल इस परिवार से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं

वाई युवराज राजेश्वर सिंह और कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान इस परिवार से कापी दिनों से जुड़े हुए हैं। जब वे अलीगढ़ विश्वविद्यालय में थे उन्होंने देखा था दरभंगा राज परिवार का क्या योगदान था। उन्होंने कहा कि आज राज्यपाल कल्याणी निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और राजपरिवार के योगदान पर चर्चा किया। वहीं उन्होंने कहा की हमलोग राजपरिवार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। हमलोगों का संकल्प हैं कि शिक्षा के साथ साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़े : दरभंगाराज की महारानी कामसुंदरी के श्राद्धकर्म में जुटेंगे देश विदेश के दिग्गज, बिहार के राज्यपाल भी होंगे शामिल…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...