खरमास के बाद यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, आभार यात्रा से साधेंगे सियासी समीकरण

खरमास के बाद यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान, आभार यात्रा से साधेंगे सियासी समीकरण

पटना :   बिहार में खरमास के बाद सियासी तापमान में बदलाव की संभावना है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश ने यात्रा की घोषणा की है जिसमें वह सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की ग्राउंड रियलिटी तलाशेंगे वहीं दूसरी तरफ लोजपाआर नेता और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आभार यात्रा पर निकलने का ऐलान कर दिया है।

आभार यात्रा पर निकलेंगे चिराग पासवान

बिहार में खरमास के बाद सियासी यात्रा का दौर शुरू होने वाला है। खरमास बाद नीतीश कुमार जहां समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे वहीं लोजपाआर के द्वारा भी आभार यात्रा की घोषणा की गई है। गौरतलब हो कि विगत चुनाव में लोजपाआर के 19 प्रत्याशी विधानसभा पहुँचे हैं। जिसके बहाने सांसद और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान क्षेत्र की जनता से रूबरू हो कर उनका आभार जताना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री की यात्रा पर हमलावर हुआ विपक्ष, गरीब राज्य में समृद्धि की तलाश 

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यकाल में पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। पटना में चल रहे विकास योजनाओं का ऑन स्पॉट मुआयना कर अधिकारियों को ससमय कार्य समापन का आवश्यक निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री जिले में चल रही विकाय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे वहीं ग्रामी महिलाओं और पुरूषों से संवाद कर कल्याणकारी योजनाओं की वस्तुस्थिति की भी जानकारी लेंगे। जबकि मुख्यमंत्री के यात्रा पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा है बिहार जैसे गरीब राज्य में समृद्धि तलाशने मुख्यमंत्री बिहार के दौरे पर निकलेंगे।

ये भी पढ़े :  ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे CM नीतीश, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...