Advertisment

‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे CM नीतीश, जनता से करेंगे सीधा संवाद

पटना : बिहार में सुशासन की नींव को और मजबूत करने और विकास कार्यों की रफ्तार नापने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी चर्चित यात्रा मोड में लौट रहे हैं। आगामी 16 जनवरी से मुख्यमंत्री ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस दौरान वे बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर न केवल सात निश्चय योजनाओं की प्रगति देखेंगे, बल्कि जनता के बीच जाकर उनका फीडबैक भी लेंगे। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है।

अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कोताही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर निकलने के संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव या सचिवों को स्थल पर उपस्थित रहना होगा। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के आला अफसर मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही विभाग के दूसरे वरिष्ठतम अधिकारी को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

CM Sec 22Scope News

प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट रूप से सभी जिलों के DM को निर्देश दिया है कि वे समय रहते यात्रा की तैयारी पूरी कर लें

इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट रूप से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे समय रहते यात्रा की तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने समीक्षा बैठक से पहले विभागीय सचिवों को अपने विभागों की योजनाओं की पूर्व समीक्षा करने को कहा है ताकि मुख्यमंत्री के सामने सटीक जानकारी पेश की जा सके।

यह भी देखें :

चुनावी साल से पहले बड़ा दांव?

राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार हमेशा से अपनी यात्राओं के माध्यम से राज्य की नब्ज टटोलने के लिए जाने जाते हैं। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए वे प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ-साथ सीधे वोटरों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं। अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया गया है कि वे पूरी तैयारी के साथ ही बैठकों में आएं।

यह भी पढ़े : पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...