CM की यात्रा पर लालू के बयान से मचा सियासी घमासान, जदयू ने याद दिलाई सात बेटियां तो भाजपा ने कह दिया…

पटना: CM नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा के लिए कैबिनेट ने 225 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की यात्रा और यात्रा पर होने वाले की खर्च की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है। कभी राजद के नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को जनता की कमाई का दुरूपयोग बता रहे हैं तो कभी दूसरे अन्य नेता उनकी यात्रा पर कुछ और तंज कस रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की यात्रा को विपक्षी पार्टी के नेता सरकारी खर्च पर राजनीतिक यात्रा भी बता रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक बार राजनीति शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर अब जोर शोर से राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर एक विवादित बयान दे दिया है। लालू यादव के बयान के बाद अब भाजपा जदयू ने लालू यादव को शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से बीमार बताने लगे हैं। एक तरफ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कह दिया कि लालू यादव का इलाज अब कोइलवर में करवाने की जरूरत हो गई है।

लालू ने कहा

राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो लालू यादव ने पहले इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी के हाथ में देने की बात कही। फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छा है जा रहे हैं तो नयन सेंकने जा रहे हैं। वहीं एनडीए के 225 सीट जीतने के दावे पर लालू यादव ने दोहराते हुए कहा कि पहले आंख सेंकें न अपना, जा रहे हैं आंख सेंकने

कोइलवर में इलाज करवाने की जरूरत

लालू यादव के इस बयान के बाद एनडीए की तरफ से लगातार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। मामले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव जी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं और लालू जी ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है ये चिंता का विषय है। हम तो समझते थे कि लालू जी शारीरिक रूप से बीमार हैं लेकिन वे मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं, उनका अब कोइलवर में इलाज करवाने की आवश्यकता है।

लोकतंत्र के लिए हैं अभिशाप

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका बयान घोर निंदनीय है। वे संवैधानिक पद पर रह चुके हैं। ऐसे लोग ही बिहार को बदनाम करते रहे हैं, बिहारी शब्द को गाली बनाये हैं। हर बिहार को लज्जित किये हैं। ये लोग लोकतंत्र के लिए अभिशाप बन चुके हैं। यह व्यक्ति बिहार की गरिमा को गिराने में और बिहारी शब्द को गाली बनाने में अहम भूमिका निभाए और आज भी जाते जाते अंतिम पायदान पर बैठे हैं फिर बिहार को लज्जित करने से बाज नहीं आते हैं। संवैधानिक पद का अपमान करते हैं यह दुखद है। उन्हें क्षमा मांगना चाहिए।

जिसके घर में सात बेटी उसका इस तरह का बयान दुखद

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। अशोक चौधरी ने कहा कि यह दिखाता है कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी महिलाओं के प्रति क्या भाव रखती है। जिस व्यक्ति के घर में सात सात बेटी हो, जिसकी पार्टी में इतनी सारी महिला नेत्री हो वह व्यक्ति नीतीश कुमार के बारे में इस तरह के कमेंट करते हैं तो कितना दुखद कमेंट है।

जिस व्यक्ति ने पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण दिया, जीविका का सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन किया, जिस व्यक्ति ने 35 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया। पूरे देश में हमारा बिहार पुलिस अव्वल है कि सबसे अधिक महिलाएं हमारे पुलिस फ़ोर्स में है। उन्हें इस तरह के बयान के लिए पूरे देश की महिलाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए।

नीतीश कुमार का काम विपक्ष को नहीं पच रहा

वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार में मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से हर वर्ष वे यात्रा में जाते हैं। वे हर बार यात्रा में लोगों के पास जाते हैं और उनसे बात करते हैं। काम करने के लिए लोगों से बात करना होता है। नीतीश कुमार ने वास्तव में जमीनी स्तर पर काम किया है और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में विपक्ष के लोगों को उन्हें मिलने वाला मान सम्मान नहीं पचता है तो कुछ भी कहते रहते हैं।

नीतीश जी के बयान को भी रखना चाहिए ध्यान में

वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि लालू यादव का अपना अंदाज रहा है। वे कभी इस तरह के बयान को हंसते हुए कहते हैं तो कभी किसी अन्य तरह से। नीतीश जी और लालू जी के बीच अलग तरह से संवाद होता है। लालू जी के बयान पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि विधानसभा में नीतीश कुमार के बयान को भी ध्यान रखना चाहिए और रही बात लालू जी की तो इस पर लालू जी से ही पूछना बेहतर होगा। कांग्रेस पार्टी इस तरह के बयान से बचने की कोशिश करती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Dibber ग्रुप का स्कूल अब पटना में, देश का 12वां स्कूल शुरू

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...