Advertisment

Dumka News: रामपुर गांव के समीप बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल

Dumka News: दुमका के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामपुर गांव से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. खबर सड़क दुर्घटना की है. बताया जा रहा है कि रामपुर गांव के पास एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खत में जा गिरी. इस घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी घायलों को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

Dumka News: दुमका आ रही थी बस

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का नाम कृष्ण रजत है. यह बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका जा रही थी. मगर दुमका पहुंचने से ठीक 8 किलोमीटर पहले ये बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि बस स्टेंड पहुंचने से पहले सामने से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित हो गई और बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस टक्कर की वजह से बस चालक ने भी अपना नियंत्रण हो दिया और बस सामने वाली खेत में जा पलटी. बस यात्रियों से भरी हुई थी. बस यात्री मोहम्मद आजाद अंसारी ने बताया कि बस चालक विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. जिससे यह हादसा हुआ.

Gamharia : ऑनलाइन गेम की लत में हैवान बन बैठा बेटा, बेरहमी से कर डाली पिता की हत्या

Dumka News: मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

घटना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम के तरफ से घायलों को इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...