ट्रक ने School Van में मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां एक ट्रक ने एक स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना बेगूसराय के देवना की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना रिफाइनरी थाना की पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चो को लेकर पपरौर गांव से तिलरथ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन सड़क से घूम कर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ ने बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Tyre Recycling Plant से लोगों की जान पर आफत, डीएम से लगाई बंद करने की गुहार

School Van School Van

School Van

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...