मैसूर में हुए 10 करोड़ के ज्वेलरी लूटकांड का दरभंगा कनेक्शन, कर्नाटक पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार

दरभंगा : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर 2025 को हुए करीब 10 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपी ऋषिकेश कुमार उर्फ छोटू सिंह को कर्नाटक पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पिछले करीब एक सप्ताह से गांव में सिविल ड्रेस में रैकी कर रही थी

बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले करीब एक सप्ताह से गांव में सिविल ड्रेस में रैकी कर रही थी। पुलिसकर्मी कभी आम नागरिक बनकर बैंक जाते दिखे, कभी खेतों में घूमते, कभी आम के बगीचों में रात बिताते, तो कभी गांव में मछली बेचते और ताश खेलते हुए नजर आए। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि ये लोग पुलिस के जवान हैं। सारी लोकेशन और गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद करीब 12 पुरुष पुलिसकर्मियों और एक महिला पुलिसकर्मी की टीम ने छोटू सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था।

Darbhanga Loot 1 22Scope News

28 दिसंबर को लुटेरे 2 बाइकों पर सवार होकर हुनासुर स्थित स्काई गोल्ड ज्वेलरी शोरूम पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर हुनासुर स्थित स्काई गोल्ड ज्वेलरी शोरूम पहुंचे थे। दोपहर 2:04 बजे शोरूम में घुसे और महज पांच मिनट में आठ किलो 34 ग्राम सोना व हीरे के गहने लूटकर फरार हो गए। लूट की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई थी। शोरूम मालिक ने हुनासुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।

मैसूर के डिप्टी SP के नेतृत्व में 5 इंस्पेक्टरों की 5 विशेष टीम बनाई गई थी

मामले की जांच के लिए मैसूर के डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पांच इंस्पेक्टरों की पांच विशेष टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान की गई। जांच के दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र (भागलपुर) निवासी पंकज सिंह का नाम सामने आया, जिसे कर्नाटक एसटीएफ, पटना और भागलपुर एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पंकज की निशानदेही पर छोटू सिंह की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से लूट के सोने की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Darbhanga Loot 22Scope News

पत्नी दीपमाला देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने पति को निर्दोष बताया

गिरफ्तार छोटू सिंह की पत्नी दीपमाला देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने पति को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग आठ वर्ष पूर्व दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। मेरे पहले पति का देहांत हो चुका है। पहले पति से मेरी तीन संतान हैं, जो वर्तमान में अपने दादाजी के साथ रहती हैं। उन बच्चों से मेरा कोई संबंध नहीं है। मेरे वर्तमान पति छोटू सिंह दिल्ली में ऑटो चलाते थे। उन्होंने वाहन लोन पर ऑटो लिया था और उसी से जो कमाई होती थी, वह पैसा गांव भेजते थे।

यह भी पढ़े : दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी, स्व. कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी काम सुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...