Adityapur BJP News: आदित्यपुर में निकाय चुनावी तैयारी तेज, BJP मैदान में उतरी

Adityapur BJP News:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने सक्रियता बढ़ाई। वार्ड 28 लंका टोला में नए जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल का भव्य स्वागत हुआ।


Adityapur BJP News जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 28 स्थित लंका टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद अमृता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माला और अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

Adityapur BJP News: निकाय चुनाव पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने स्पष्ट किया कि आगामी आदित्यपुर नगर निगम चुनाव पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और संगठन के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा और पार्टी को नगर निगम चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।


Key Highlights

  1. आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता बढ़ी

  2. वार्ड 28 लंका टोला में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन

  3. नए जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल का स्वागत

  4. निकाय चुनाव को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया

  5. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल


Adityapur BJP News: वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज तिवारी, बास्को बेसरा और वरिष्ठ नेता भोगेंद्र नाथ झा प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसके अलावा पूर्व ओबीसी मोर्चा के कृष्णा प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, अमितेश अमर, शनि कुमार, प्रभासिनी कालुंडिया, स्वप्निल सिंह, अरविंद कुमार हीरा, विनय कृष्ण राजू, अनुराग श्रीवास्तव, चंद्रमा पांडेय, ऊषा पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद राय, जगदीश मंडल, दीनानाथ शर्मा, श्यामबाबू दास, अनिल मिश्रा, मिंटू पांडेय, प्रकाश रंजन, दीपक सिंह, धनंजय कुमार, अजय मिश्रा, सूरज भोला, रमेश सिंह, सुभाष झा, रमेश शर्मा, सुमन झा, राहुल, शुभंकर, नंदू पात्रो, द्वारिका सिंह, त्रिभुवन कुमार, अरुण पंडित और केके शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Adityapur BJP News: संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: संवैधानिक अधिकारों के लिए कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत जाने पर कर्मचारी को सेवा से हटाना मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है।Jharkhand High...

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...