Adityapur : मेयर पद पर भाजपा का बड़ा उलटफेर, संजय सरदार को समर्थन, प्रभासिनी ने नामांकन लिया वापस

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है। भाजपा ने मेयर पद के लिए एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रभासिनी कालुंडिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

Adityapur: बीजेपी की आपातकालीन बैठक में लिया गया निर्णय

शुक्रवार को आदित्यपुर में आयोजित एक आपातकालीन बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा के प्रभारी राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मौजूद थे। बैठक के बाद यह जानकारी दी गई कि प्रभासिनी कालुंडिया ने पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए संजय सरदार के समर्थन में नामांकन वापस लिया। अचानक लिए गए इस फैसले से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

 

भाजपा के इस कदम को चुनावी रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।भाजपा के इस अप्रत्याशित फैसले से नगर निगम चुनाव का मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: संवैधानिक अधिकारों के लिए कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत जाने पर कर्मचारी को सेवा से हटाना मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है।Jharkhand High...

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...