लापता 2 छात्राओं का अबतक कोई सुराग नहीं, सीटी SP जांच करने पहुंचे स्कूल

भागलपुर : भागलपुर में पिछले 12 दिनों से लापता दो छात्राओं का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और डीएसपी राकेश कुमार अपने दलबल के साथ लापता छात्राओं के स्कूल सरयू देवी विद्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। स्कूल के चारों ओर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।

मामले में गंभीरता को देखते हुए SP प्रमोद यादव के निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया है

आपको बता दें कि आठ जनवरी से छात्राएं सोनाक्षी और जिया लापता हैं। मामले में गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। छह अलग-अलग टीमों को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, सिटी एसपी के आने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस भी सरयू देवी स्कूल पहुंची। बबरगंज थाना अध्यक्ष रवि शंकर, मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव और बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा एसपी और डीएसपी के साथ जांच में शामिल रहे।

Bhagalpur Police 1 22Scope News

भाई उज्जवल ने कहा- बहन का पिछले 12 दिनों से कोई सुराग नहीं मिल पाया है

लापता छात्रा जिया के भाई उज्जवल ने बताया कि बहन का पिछले 12 दिनों से कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मां की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और वह अस्पताल में इलाजरत हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बहन के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उज्जवल ने कहा कि जिया उनकी इकलौती बहन है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बहन को खोजने की गुहार लगाई है। सोनाक्षी के भाई अक्षय ने बताया ने कि बहन स्कूल साइकिल से आई थी, सीसीटीवी में दिख रहा है। लेकिन निकलते हुए नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि बहन को किसी ने बेचने के नियत से अपहरण किया है। मुझे आशंका है। पुलिस पहले करवाई नहीं कर रही थी लेकिन अब एक्शन में आई है। पुलिस अपने स्तर की जांच कर रही है।

Bhagalpur Police 2 22Scope News

Bhagalpur Police 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर से लापता दो नाबालिग छात्राओं का अब तक सुराग नहीं, गुस्साये परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसपी ने कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...