अब बिहार के कलाकारों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा, पेंशन योजना से बदलेगी जिंदगी

पटना : कलाकारों को ऐतिहासिक प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है। वहीं कला व संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को बिहार म्यूजियम में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत प्रथम पेंशन राशि वितरण समारोह एवं 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के सम्मान का आयोजन किया गया।

पटना जिले के 18 वरिष्ठ कलाकारों को पेंशन की राशि प्रतिकृति चेक के द्वारा भौतिक रूप से प्रदान की गई

कार्यक्रम में कला व संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पटना जिले के 18 वरिष्ठ कलाकारों को पेंशन की राशि प्रतिकृति चेक के द्वारा भौतिक रूप से प्रदान की गई, जबकि राज्य के सभी जिलों से चयनित कलाकारों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

Pension Scheme 1 1 22Scope News

योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु और कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का योगदान देने वाले कलाकारों को तीन हजार रुपए प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। यह पहल राज्य में पहली बार कलाकारों के लिए समर्पित सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में लागू की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि यह योजना न केवल कलाकारों को आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उनकी कला को आगे बढ़ाने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। उन्होंने कलाकारों से अपनी कला की परंपरा को जीवित रखने का आह्वान किया और कहा कि कला की निरंतरता को बनाए रखने के लिए जो कला अपने तक सीमित है, उसे आने वाली पीढ़ियों को भी बताया जाए ताकि वो कला जीवित रहे।

Pension Scheme 2 22Scope News

कलाकारों को किया गया सम्मानित

प्रथम चरण में चयनित कलाकारों को यह राशि दी गई। कार्यक्रम में पटना, सारण, जहानाबाद, बांका, किशनगंज, खगड़िया, अररिया, भोजपुर और पूर्णिया सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी और कलाकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।इस अवसर पर 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार का नाम रोशन करने वाले युवाओं, रोहतास के पार्थ कौशिक, पटना की आयूषी आर्या एवं महिमा मौर्या, दीपक कुमार को भी सम्मानित किया गया। इन युवाओं ने चित्रकला, नवाचार, लोक सांस्कृतिक गायन और भाषण जैसी विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य की प्रतिभा का परचम लहराया।

Pension Scheme 3 22Scope News

मंत्री ने विभाग की डायरी का भी किया विमोचन

इस मौके पर मंत्री ने विभाग की डायरी का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में कला व संस्कृति विभाग के संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, संयुक्त सचिव महमूद आलम और आंतरिक वित्तीय सलाहकार राणा सुजीत कुमार टुनटुन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : खेल और खिलाड़ियों के विकास पर फोकस, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों से बिहार सरकार करेगी संवाद…

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...

मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे...

कटिहार/मोतिहारी : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे...