कलाकारों को सम्मान, युवाओं को पहचान: मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत

कलाकारों को सम्मान, युवाओं को पहचान: मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को बिहार म्यूजियम में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत प्रथम पेंशन राशि वितरण समारोह एवं 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

kio 1 22Scope News

mu 1 22Scope News

पटना जिले के 18 वरिष्ठ कलाकारों को मिला पेंशन

इस अवसर पर पटना जिले के 18 वरिष्ठ कलाकारों को पेंशन की राशि प्रतिकृति चेक के द्वारा भौतिक रूप से प्रदान की गई, जबकि राज्य के सभी जिलों से चयनित कलाकारों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

rtyw 22Scope News

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कालकारों को सम्मान 

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु और कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का योगदान देने वाले कलाकारों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। यह पहल राज्य में पहली बार कलाकारों के लिए समर्पित सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में लागू की गई है।

मंत्री ने किया कलाकारों से परंपरो जीवित रखने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि यह योजना न केवल कलाकारों को आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उनकी कला को आगे बढ़ाने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। उन्होंने कलाकारों से अपनी कला की परंपरा को जीवित रखने का आह्वान किया और कहा कि कला की निरंतरता को बनाए रखने के लिए जो कला अपने तक सीमित है, उसे आने वाली पीढ़ियों को भी बताया जाए ताकि वो कला जीवित रहे।

सरकार कलाकारों की साधना का करेगी सम्मान

कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने इस पहल को कलाकारों के सम्मान और संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कलाकारों की साधना और योगदान को पहचान देना सराहनीय है।

कम से कम 3000 मासिक मिलेगा पेंशन

विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने कहा कि आज के पहले ये कलाकार किसी भी पेंशन योजना से आच्छादित नहीं थे। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया कि कला को जीवंत बनाए रखने वाले वरिष्ठ कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने 50 की उम्र पार कर ली है और कम से कम 10 साल काम किया हो उनको 3000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान की जा रही है। उन्होंने कलाकारों से आग्रह भी किया कि जिन्हें इस योजना के बारे में जानाकरी नहीं है उन्हें बताया जाए और अधिक से अधिक आवेदन आएं।

प्रथम चरण में चयनित कलाकारों को यह राशि दी गई। कार्यक्रम में पटना, सारण, जहानाबाद, बांका, किशनगंज, खगड़िया, अररिया, भोजपुर और पूर्णिया सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी और कलाकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बिहार का नाम रौशन करने वाले युवा भी हुये सम्मानित 

इस अवसर पर 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार का नाम रोशन करने वाले युवाओं, रोहतास के पार्थ कौशिक, पटना की आयूषी आर्या एवं महिमा मौर्या, दीपक कुमार को भी सम्मानित किया गया। इन युवाओं ने चित्रकला, नवाचार, लोक सांस्कृतिक गायन और भाषण जैसी विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य की प्रतिभा का परचम लहराया।
इस मौके पर माननीय मंत्री ने विभाग की डायरी का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में संचालन और उदघोषक की भूमिका खुद श्रीमती रूबी (आईएएस),निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति विभाग के संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी, संयुक्त सचिव महमूद आलम, आंतरिक वित्तीय सलाहकार राणा सुजीत कुमार टुनटुन, सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढे :  बरौली में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा, 182 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, महिलाओं की भारी भागीदारी

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...