लोक कलाकारों के सम्मान में बड़ा कदम, 153 नए नामों को पेंशन मंजूरी

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत गुरुवार को मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 153 नए कलाकारों के पेंशन प्रस्ताव को अनुमोदित किया। साथ ही योजना के अंतर्गत लाभुक कलाकारों की कुल संख्या अब 411 हो गई है। इससे पूर्व 258 कलाकार इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे। नए स्वीकृत कलाकारों को मई माह से पेंशन राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के उन कलाकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के उन कलाकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है, जिन्होंने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र कलाकारों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के माध्यम से लोक कलाकारों, रंगकर्मियों, गायकों, वादकों और विभिन्न पारंपरिक कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा- राज्य सरकार कलाकारों के आर्थिक संबल और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के आर्थिक संबल और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि पात्र कलाकारों को समय पर सहायता उपलब्ध हो व योजना की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाए, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों के कलाकार भी इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार की लोक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और सरकार उनके योगदान का सम्मान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : 18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी अभियान – मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...