Admiral Dinesh Kumar Tripathi: नौसेना प्रमुख Ranchi Visit, पहली बार रांची आएंगे Admiral दिनेश कुमार त्रिपाठी, विद्यार्थियों से करेंगे विकसित भारत 2047 पर संवाद

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 पर संवाद करेंगे।


Admiral Dinesh Kumar Tripathi रांची: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे। यह पहला अवसर होगा, जब किसी मौजूदा नौसेना प्रमुख का आधिकारिक आगमन रांची में हो रहा है। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन और शिक्षा जगत में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Admiral Dinesh Kumar Tripathi:रांची एयरपोर्ट पर होगा पारंपरिक स्वागत

गुरुवार को शाम 4.30 बजे नौसेना प्रमुख रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वे लोक भवन जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।


Key Highlights

• भारतीय नौसेना प्रमुख का पहली बार रांची आगमन

• 22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रांची

• विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 पर करेंगे संवाद

• शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों से बातचीत

• सांसद कला महोत्सव की चित्रकला प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन


Admiral Dinesh Kumar Tripathi:विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 पर संवाद

23 जनवरी को सुबह 10 बजे सीसीएल सभागार में रांची शहरी क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ विकसित भारत 2047 विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी नौसेना प्रमुख के साथ मौजूद रहेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे टेंडर हार्ट स्कूल तुपुदाना में ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ भी विकसित भारत 2047 पर संवाद किया जाएगा। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के भविष्य, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराया जाएगा।

Admiral Dinesh Kumar Tripathi:चित्रकला प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

दोपहर एक बजे रांची क्लब में सांसद कला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग और चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। यह प्रदर्शनी युवाओं की रचनात्मकता और राष्ट्रभावना को दर्शाने का माध्यम बनेगी।

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...