गया में जीवित पार्षद सरकारी रिकॉर्ड में मृत्य घोषित, ई-केवाईसी करते वक्त सामने आई लापरवाही, डीएम से लगाई गुहार

गया में जीवित पार्षद सरकारी रिकॉर्ड में मृत्य घोषित, ई- केवाईसी करते वक्त सामने आई लापरवाही, डीएम से लगाई गुहार

गयाजी: नगर निगम की वार्ड संख्या 34 की निर्वाचित पार्षद शीला देवी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि शीला देवी ना सिर्फ जीवित है बल्कि वर्तमान में वार्ड पार्षद के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पार्षद शीला देवी ई- केवाईसी करने के लिए एक साइबर कैफे में पहुंची,वहां कैफे के ऑपरेटर ने जब सरकारी पोर्टल चेक किया तो बताया कि रिकॉर्ड में उनका नाम तो मृत्य दर्शाया जा रहा है। यह सुनते ही शीला देवी सन्न रह गई । उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि सरकारी दस्तावेज में उन्हें मृत्य बताया जा रहा है।

विधवा को सताने लगा पेंशन बंद होने का डर

जबकि मैं तो अभी जीवित हूँ, शीला देवी बताती है कि मैं 15 साल से विधवा पेंशन का लाभ ले रही हूं, ई-केवाईसी के दौरान इस तरह की जानकारी सामने आने से उनकी पेंशन के ऊपर संकट मंडराने लगा है, डर है कि कहीं पेंशन के लाभ से वंचित न कर दिया जाए..

पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत

वहीं पार्षद शीला देवी ने डीएम को लिखित शिकायत भी की है, उन्होंने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जल्द से जल्द रिकॉर्ड में सुधार किया जाए, साथ ही यह भी पता लाया जाए कि इतनी बड़ी गलती किस स्तर पर हुई है।

ये भी पढ़े :  श्वेत नहीं काले पत्थरों से बनी है माँ सरस्वती की अष्टभुजी प्रतिमा, संतान और नौकरी की मन्नत पूरी होने को लेकर है काफी प्रसिद्धि

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...