सिक्सर के 6 गोली छाती में …भोजपुरी गाने की धुन पर लहराती महिला होमगार्ड जवानों का वीडियो हुआ वायरल, डीजीपी के निर्देश की निकली हवा

सिक्सर के 6 गोली छाती में …भोजपुरी गाने की धुन पर लहराती महिला होमगार्ड जवानों का वीडियो हुआ वायरल, डीजीपी के निर्देश की निकली हवा

सहरसा : जिले में महिला होमगार्ड जवानों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में महिला जवान भोजपुरी गाना सिक्सर के 6 गोली छाती में….. की धुन पर लहराती दिख रही है। पुरा मामला जिले के बरियाही पुलिस कैंप का बताया जा रहा है। जहां सभी जवान गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी को लेकर जमा हुई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे परेड के लिये जमा महिला होमगार्ड वर्दी में ठुमके लगाती जवान विभागीय अनुशासन की खुलेआम धज्जियां उड़ाती नजर आ रही हैं।

रीलबाजी पर डीजीपी ने दिया था सख्त निर्देश

गौरतलब हो कि इससे पहले DGP विनय कुमार ने रीलबाज़ पुलिसकर्मियों पर सख्त तेवर दिखाते हुए साफ फरमान जारी किया था कि वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर तमाशा नहीं, बल्कि जनता की हिफाजत पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने नसीहत दी थी कि पुलिसकर्मी अपनी एनर्जी रील बनाने में नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाये। हालांकि जमीनी हकीकत साफ उलट है।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

वीडियो सामने आते ही सहरसा से पटना तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्यालय ने फौरन जवाब तलब किया गया है। होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला होमगार्ड जवानों की पहचान कर ली गई है और उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कैंप परिसर में ऐसी गुस्ताखी की इजाजत आखिर किसने दी जिसमें परेड के दौरान डांस किया गया और सैकड़ो पुलिसकर्मी मोबाईल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़े : बेतिया जीएमसीएम में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों की जमकर हुई पिटाई, खानापूर्ति में लगा प्रशासन

Saffrn

Trending News

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img