मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में बवाल, मरीज की मौत के बाद उपाधीक्षक से मारपीट, अस्पताल बना रणक्षेत्र

मधेपुरा : मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की देर रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर सह उपाधीक्षक के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में उपाधीक्षक डॉक्टर अंजनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालात इतने बिगड़ गए कि उपाधीक्षक को अस्पताल के ब्लॉक पांच तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुरलीगंज के हरिपुर कला वार्ड संख्या-6 निवासी सुनील यादव को 15-20 लोगों द्वारा आपातकालीन विभाग में लाया गया था। मरीज अचेत अवस्था में था और डॉक्टरों द्वारा तत्काल इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन उग्र हो गए और डॉक्टर अंजनी कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि उपाधीक्षक को अस्पताल के ब्लॉक पांच तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

Madhepura Medical College 1 22Scope News

स्थानीय लोगों और अन्य डॉक्टरों के हस्तक्षेप से किसी तरह उन्हें बचाया गया

स्थानीय लोगों और अन्य डॉक्टरों के हस्तक्षेप से किसी तरह उन्हें बचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था और उसकी हालत गंभीर थी। वहीं परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया। घटना की जानकारी मिलते ही जूनियर डॉक्टर भड़क उठे और मारपीट में शामिल एक युवक को पकड़कर उसकी भी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी देखें :

स्थिति बेकाबू होने पर भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया

आपको बता दें कि स्थिति बेकाबू होने पर भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आपातकालीन सेवा ठप हो गई है। डॉक्टरों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए इलाज बंद कर दिया है, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर लाइन डीएसपी रविभूषण कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Madhepura Medical College 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में बड़ा सड़क हादसा, SH-91 पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, चार बच्चे समेत छह गंभीर रूप से घायल…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...