Heatwave से ANMMCH में 3 मरीज की मौत, 35 हैं भर्ती, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

गया : गया में हीटवेव की चपेट में आने से तीन मरीज की मौत गई है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) के हीटवेव वार्ड में भर्ती तीन मरीज की मौत हो गई है। हीटवेव से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। अस्पताल प्रशासन के द्वारा एएनएमएमसीएच में डेडीकेटेड हिट वेब वार्ड बनाया गया है। जिसमें 48 बेडों को सुरक्षित रखा गया है ताकि हीटवेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर उन्हें क्विक इलाज मुहैया हो सके।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हीटवेव वार्ड में वर्तमान में शुक्रवार को 35 मरीज भर्ती हैं। वहीं भर्ती तीन मरीज की मौत हो चुकी है। मौत हुए मरीजों का बीएसटी का रिव्यू किया जा रहा है। हीटवेव के दौरान डॉक्टर, जीएनएम और एएनएम की रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई। इसके साथ-साथ इमरजेंसी सेवा में भी रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि हीटवेव की चपेट में आने से मरीजों को इलाज कर तुरंत हीटवेव वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक और डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है।

गया जिले में लू और हिहीटवेव का कहर बरपा है। सुबह होते हीं बढ़ते तामपान के साथ हीटवेव की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे है। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गया के डीएम डॉ. एसएम त्यागराजन ने एएनएमएमसीएच अस्पताल का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी बनी जानलेवा, 24 घंटे में गई 18 लोगों की जान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...