Advertisement
Advertisement

Women’s World Cup 2022: रिकॉर्ड सातवीं बार ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया

Women’s World Cup 2022:  रिकॉर्ड सातवीं बार ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया- ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 356 रन बनाए.

अलिसा हीली (170) ने सबसे अधिक रन बनाए तो वहीं रेचल हेंस (68) और बेथ मूनी (62) ने अर्धशतक जड़े.

इंग्लैंड की तरफ से आन्या श्रबसोल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ रहीं.

उन्होंने 138 गेंद पर 170 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. बता दें कि एलिसा ऑस्ट्रेलियी पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की वाइफ हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 356 रन का विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना इंग्लैंड की कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर डाली. रचेल हायनस 68 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद ओपनर एलिसा हिली (170) ने बेथ मुनी (62) के साथ भी 156 रन की साझेदारी की. एलिसा 170 रन बनाकर अन्या श्रबसोले का शिकार बनी. जब वह आउट हुईं तब स्कोरबोर्ड पर ऑस्ट्रेलिया के 316 रन हो चुके थे. इसके बाद मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने टीम को 350 पार पहुंचाया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

दबाव में दिखाई दी इंग्लैंड की टीम

357 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने इंग्लैंड दबाव में दिखाई दी. टीम ने शुरुआती 2 विकेट महज 38 रन पर ही खो दिए. तीसरे विकेट के लिए कप्तान हिथर नाइट (26) ने नट शिवर (148) के साथ मिलकर 48 रन जोड़े. इस स्कोर पर कप्तान नाइट पवेलियन लौट गईं. यहां से नट शिवर ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए. नट शिवर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं. लेकिन इंग्लैंड की बाकी बैटिंग लाइनअप उनका साथ नहीं दे सकी और पूरी टीम 43.4 ओवर में 285 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने यह मैच 71 रन से गंवाया.

Commercial Advertisment

Rahul Gandhi Khunti ul Visit: 4-5 दिसंबर को झारखंड आ सकते...

 राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को खूंटी आ सकते हैं। इस दौरान पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर पारंपरिक ग्राम...

JPSC Exam Scam: धर्मेंद्र को कपड़े खरीदने के लिए मिले 1...

 झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID को धर्मेंद्र कुमार और सिंडिकेट सरगना अरुण कुमार के बीच लाखों के लेन-देन के सबूत मिले। फरार आरोपियों...

NTA Exam Reform 2027: जेईई-नीट समेत बड़ी परीक्षाओं में होंगे बदलाव,...

NTA ने 2027 से जेईई मेन्स, NEET UG, UGC NET और CUET परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक रोकने के लिए तीन स्तरीय सुधार...