भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए और वहां भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

CM नीतीश ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘संसद और मैं’, ‘मेरे संसदीय स्वर’ का विमोचन किया।

CM Sam 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM Sam 2 22Scope News

यह भी पढ़े : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया शत्-शत् नमन व दी श्रद्धांजलि

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...