‘कर्पूरी ठाकुर का सम्मान समाजवादी को सम्मान’

पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को भारत रत्न प्रदान की। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित कर्पूरी ठाकुर के परिवार के कई सदस्य राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। बता दें कर्पूरी ठाकुर के अलावा चार और सदस्यों को भारत रत्न दिया गया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद भीम सिंह आज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने को बिहार के लिए गौरवशाली दिन बताते हुए कहा कि आज गुदड़ी के लाल, समाजवादी नेता को सर्वोच्च सम्मान मिला है, यह खुशी की बात है। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज बिहार को गौरवान्वित करने वाला दिन है। यह सम्मान देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा प्रधानमंत्री के कारण ही बिहार के धरती पुत्र को सर्वोच्च सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान सही मायने में देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद को सम्मान है। भाजपा के उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि जननायक विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा की। उनकी कर्मभूमि भले बिहार रही लेकिन उनका प्रभाव क्षेत्र पूरा देश रहा। सिंह ने जोर देकर कहा कि बदलते भारत का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा, कि जब पिछड़े का बेटा देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचता है तो पिछड़े का सम्मान भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग वर्षों से होती रही लेकिन उस मांग को न कांग्रेस ने पूरी की और न राजद ने। बल्कि इनके लोगों द्वारा उनका अपमान किया गया था। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक परिवार को सम्मान देने का जरिया बन गई। हद तो तब हो गई जब देने वाले खुद को सम्मानित करने लगे। उन्होंने कहा कि 1953 में जवाहर लाल नेहरु ने तो 1971 में इंदिरा गांधी ने खुद को इस सम्मान से सम्मानित करवाया। 1991 में राजीव गांधी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, यानी एक परिवार के तीन पीढ़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि संविधान निर्माता आंबेडकर जी को भी भारत रत्न तब मिला जब भाजपा के समर्थन की सरकार चल रही थी। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री का फिर से आभार जताते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इस सम्मान को देश और बिहार के लोग याद रखेंगे और एकमुश्त नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मतदान करेंगे। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता उषा विद्यार्थी, राजेश सिंह और रणवीर सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...