Advertisement
Advertisement

कर्पूरी की जयंती पर तेजस्वी ने भरी हुंकार ,कार्यकर्ताओं में भरा जोश , बोले अभी समय खराब है , एक दिन फिर आयेगा ….

कर्पूरी की जयंती पर तेजस्वी ने भरी हुंकार , कार्यकर्ताओं में भरा जोश , बोले अभी समय खराब है , एक दिन फिर आयेगा ….

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद एक बार फिर तेजस्वी कार्यकर्ताओं के बीच आकर उनमें जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। राजद कार्यालय में भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये तेजस्वी ने कहा कि ……………..

कर्पूरी जी अंतिम सांस तक गरीबों के लिये लड़े 

कर्पूरी जी और लालू जी ने गाली खाकर गरीबों की राजनीति की और उनको हक दिलाया। उन्होंने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। लालू जी इस स्थिति में भी झुकने वाले नहीं हैं और मैं भी लालू का बेटा हूँ, डरने वाला नहीं हूँ, ना ही झुकने वाला हूँ।

चुनावी हार पर लगाया बड़ा आरोप, मीडिया और पार्टी विरोधियों को भी लपेटा 

तेजस्वी ने संबोधन में चुनावी में करारी हार पर कहा कि हमलोग लड़ेंगे और लड़ने वाला ही जीतता है। उन्होंने कहा विगत चुनाव में पुरा सिस्टम राजद के विरूद्ध था। बावजूद इसके एक करोड़ नब्बे लाख वोट हमे मिला है। बिहार की 60 फीसदी जनता ने शासन के विरोध में मतदान किया, मतलब जनता सरकार से नाखुश थी। इशारों में मीडिया और पार्टी के अंदर बैठे विरोधियों पर भी निकाली भरास। फिर हर सभी बिहार के भविष्य से समझौता नहीं करेंगे, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

वीडियो देखे ……

सरकार को किया चैलेंज

तेजस्वी ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि चुनाव जीतने के लिये जो वादे किये उसको पूरा कर दिखाईये। जीविका दीदियों के खाते में 1लाख 90 हजार रूपये, 1 करोड़ रोजगार के लिये फैक्ट्री की स्थापना आदि काम कोजमीनी स्तर पर लागु करे।

बेटियों की सुरक्षा के बहाने सरकार पर बोला हमला 

तेजस्वी ने कहा कि हमारे चुनावी मुद्दे पढ़ाई,दवाई, कमाई,सिंचाई, कार्रवाई और बेटियों की सुरक्षा को मजाक उड़ा दिया। आज देखिये क्या स्थिति है, हर रोज बेटियों का बलात्कार और हत्या हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि चुनावी में एनडीए की जीत की चर्चा कम और तेजस्वी के हार की चर्चा ज्यादा हो रही है। इशारे में मीडिया पर भी आरोप लगाया। इशारों में पीएम मोदी पर किया हमला बोले चुनाव में गाना गा रहे थे लेकिन अभी बेटियों के नाम एक शब्द नही निकल रहा है।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 15.52.03 22Scope News

एनडीए पर परिवादवाद का लगाया आरोप

तेजस्वी ने एनडीए पर आरोप लगाते हुये कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वाले लोग अभी क्या कर रहे हैं। कैबिनेट का लिस्ट उठा कर देख लीजिये ऐसे ऐसे लोग मंत्री बने जो जीते ही नहीं ये परिवार वाद नहीं है तो और क्या है।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 15.52.03 1 1 22Scope News

सदन की बैठक के बाद होगा दौरा, बूथ आधार पर नये सिरे से होगा संगठन विस्तार

तेजस्वी ने कहा कि अभी विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है वहीं संसद का भी सत्र शुरू हो रहा है, इसलिये सत्र के बाद हम सभी पार्टी की मजबूती के लिये एक बार फिर से नये सिरे से बूथ आधार पर संगठन विस्तार का प्रयास करेंगे।

गणतंत्र दिवस की दी शुभकामना, बोले फिर आयेगा गरीबों का राज 

तेजस्वी ने गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामना दी और चुनावी हार पर मरहम लगाते हुये कहा कि अभी समय खराब है, बस लगे रहिये , अन्याय के खिलाफ लड़िये। हम कमजोर नहीं हैं हमारा समय कमजोर है, एक दिन समय आयेगा फिर से गरीब का राज होगा।

ये भी पढ़े :  चुनावी हार पर राजद में फिर मचा घमासान, रोहिणी के बाद भाई विरेन्द्र ने खोला मोर्चा

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...