Jharkhand Police के लिए गौरव का पल: झारखंड पुलिस को मिले 12 पदक, डीएसपी सुधीर कुमार को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry)ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले तीन श्रेणी के पुलिस पदकों की घोषणा रविवार को कर दी है। इनमें पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों को 12 पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इस बार झारखंड पुलिस को कोई भी वीरता पदक नहीं मिल सका है।

झारखंड जगुआर के डीएसपी को मिला विशिष्ट सेवा पदक:

झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक पुलिस सेवा में लंबे समय तक उत्कृष्ट, अनुकरणीय और बेदाग कार्य के लिए दिया जाता है।

11 अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक:

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में झारखंड पुलिस के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें –

  • आईजी (IG) झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे
  • आईजी (IG)प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल

के अलावा कुल 11 पदाधिकारी और जवान शामिल हैं।

15 अगस्त या 26 जनवरी को होगा सम्मान समारोह:

गृह मंत्रालय द्वारा घोषित ये पदक 15 अगस्त या अगले वर्ष 26 जनवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल या मुख्यमंत्री के हाथों संबंधित अधिकारियों और जवानों को प्रदान किए जाएंगे।

इन्हें मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदकः

  1. डीएसपी सुधीर कुमार, झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची

इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक

  1. आईपीएस अनूप बिरथरे, आईजी, झारखंड जगुआर (एसटीएफ)
  2. आईपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल, आईजी, प्रोविजन
  3. संजय कुमार, डीएसपी, झारखंड पुलिस
  4. कृष्ण कुमार छेत्री, हवलदार
  5. अरुण कुमार ओझा, हवलदार
  6. मारकुस सुनवार, हवलदार
  7. जयदेव प्रधान, सिपाही
  8. जेनेत मारग्रेट लकड़ा, सिपाही
  9. कुमुदनी कुजूर, सिपाही
  10. सुफल ओड़ेया, सिपाही
  11. मोहम्मद वसीम अख्तर, सिपाही

क्या है राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक?

  • राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक: यह पदक उन पुलिस अधिकारियों-जवानों को दिया जाता है, जिनकी कम-से-कम 25 साल की सेवा शानदार और बेदाग रही हो।
  • सराहनीय सेवा पदक: यह सम्मान उन अधिकारियों-जवानों को मिलता है, जिन्होंने पुलिस विभाग में 18 साल की सेवा पूरी की हो और जिनका सेवा रिकॉर्ड निष्कलंक रहा हो।

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...