Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CBI के 18 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा पदक

पूर्वी चंपारण: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 18 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

06 अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्राप्तकर्ताओं के नाम निम्नानुसार है

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदकः
जम्मू सीबीआई के एसीबी पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, नई दिल्ली एसयू अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा, मुंबई एसीबी के अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, नई दिल्ली एसी II के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, जयपुर एसीबी प्रधान सिपाही रामजी लाल जाट और नई दिल्ली मुख्यालय के प्रधान सिपाही राज कुमार

सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक
आईपीसीयू एवं समन्वय संयुक्त निदेशक (तत्कालीन डीआईजी) विजयेंद्र बिदरी, सीबीआई मुख्यालय के प्रशासनिक विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद सुवेज़ हक, बीएसएफबी के अपर पुलिस अधीक्षक तथागत वरदान, रांची के एसीबी पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह

मुख्यालय के निरीक्षक दर्शन सिंह, एसीबी कोलकाता के सहायक पुलिस निरीक्षक सत्यजीत हलदर, नई दिल्ली सीबीआई के एससी II के प्रधान सिपाही लालता प्रसाद, नई दिल्ली सीबीआई के एसयू प्रधान सिपाही सुभाष चंद, नई दिल्ली सीबीआई एसटीबी के प्रधान सिपाही ओंकारदास वैष्णव

भुवनेश्वर सीबीआई के एसीबी प्रधान सिपाही सादी राजू रेड्डी, चेन्नई सीबीआई के एसटीबी सिपाही शिवकुमार सुब्रमण्यन एवं मुंबई सीबीआई के बीएसएफबी आशुलिपिक संपदा संजीव रेवणकर

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश कार्यालय से निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

CBI CBI CBI

CBI

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...