कोडरमा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, उपायुक्त ऋतुराज ने किया फराया झंडा

Koderma: जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित बागीटांड मैदान में आयोजित किया गया, जहां उपायुक्त ऋतुराज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। झंडा फहराने के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और लोकतंत्र—को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों की दी जानकारीः

अपने संबोधन में उपायुक्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले में संचालित विकास कार्यों और प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

रिपोर्टः अमित कुमार

 

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...