मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में मधुबनी जिले को पर्यटन मानचित्र पर मिथिला हाट और रिवर फ्रंट से मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में मधुबनी जिले को पर्यटन मानचित्र पर मिथिला हाट और रिवर फ्रंट से मिलेगी वैश्विक पहचान

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार औद्योगिक क्रांति के साथ पर्यटन समृद्ध राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। राजगीर, गया, पटना, रोहतास और कैमूर को पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित करने के बाद अब मधुबनी में भी मिथिला हाट के विस्तारीकरण की योजना पर कार्य प्रारंभ हो रहा है। पर्यटन विभाग के अनुसार झंझारपुर अनुमंडल के अररिया संग्राम के पास 44 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर मिथिला हाट का एक्सटेंशन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और मधुबनी व आसपास के जिलों में व्यापार व वैश्विक पहचान बनाने की दिशा में नई ऊंचाई मिलेगी।

2z 22Scope News

मिथिला हाट के साथ रिवर फ्रंट का हो रहा विस्तार 

मधुबनी के जिला जनसंपर्क अधिकारी परिमल ने जानकारी दी कि 44 एकड़ भूमि के अधिग्रहण से मिथिला हाट का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत पर्यटकों की सुविधाओं के लिए होटल, मॉल, दुकानें समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी बताया कि मिथिला हाट की तर्ज पर रिवर फ्रंट को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि पर्यटक मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ रिवर फ्रंट का भी आनंद ले सकें।

34 22Scope News

67b 22Scope News

 मिथिला हाट से मधुबनी की बढे़गी सांस्कृतिक पहचान,रोजगार व आजीविका के बढ़ेंगे अवसर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान 27 जनवरी को मधुबनी में 101 योजनाओं का शिलान्यास एवं 294 योजनाओं का उद्घाटन किया था। इस दौरान जनसंवाद के साथ-साथ विकास व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति देने का सशक्त माध्यम है। मिथिला हाट का विस्तारीकरण न केवल मधुबनी की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों और व्यापारियों के लिए रोजगार व आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगा।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को दी बड़ी सौगात, 827 करोड़ लागत की 188 योजनाओं का किया उद्घाटन

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...