Advertisment

Bihar Tourism: दो पर्यटन केंद्र का होगा वैश्विक विकास, केंद्र ने दी इतनी राशि की मंजूरी…

मंजेश कुमार

पटना: बिहार में सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार बिहार के ऐतिहासिक स्थलों को विश्वस्तर पर बढ़ावा देने के लिए कोशिशें कर रही है। बिहार सरकार की इस कोशिश में भारत सरकार भी मदद कर रही है और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 2024-25 के लिए बिहार को विशेष सहायता के अंतर्गत दो पर्यटन केन्द्रों के वैश्विक स्तर पर विकास योजना को मंजूरी प्रदान की है।

बिहार के पर्यटन विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के विशेष योजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटन मंत्रालय ने सहरसा के मत्स्यगंधा झील और रोहतास कैमूर सीमा पर स्थित करमचट डैम को विकसित करने के लिए स्वीकृति दी है। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने सहरसा के मत्स्यगंधा झील के लिए 97.61 करोड़ रूपये और करमचट डैम को विकसित करने के लिए 49.51 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इन दोनों ही जगहों को इको एवं एडवेंचर टूरिज्म के हब के तौर पर विकसित किया जायेगा।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और केंद्र भी इसमें भरपूर सहयोग कर रहा है। इसके साथ ही भारत में ब्रिटिश सरकार के उप उच्चायुक्त एंड्रयू फ्लेमिंग ने गुरुवार को पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्यटन, संस्कृति और औद्योगिक विकास के सत्र पर विचारों एवं ज्ञान का आपस में आदान प्रदान पर चर्चा हुई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Police Station में पुस्तकालय, गया पुलिस ने नक्सलियों के गढ़ में खोला पुस्तकालय

Bihar Tourism Bihar Tourism Bihar Tourism

Bihar Tourism

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...