‘आयुष्मान में कैमूर अव्वल, लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीज बेहाल’

कैमूर : कैमूर जिला आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। अस्पतालों में भवन और मशीनें तो हैं पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए बाहर भेजा जा रहा है।

भभुआ सदर अस्पताल समेत जिले के कई सरकारी अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं

भभुआ सदर अस्पताल समेत जिले के कई सरकारी अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन सर्जिकल और अन्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। आयुष्मान कार्डधारी मरीज जब गंभीर बीमारी या ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें बनारस जैसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। खासकर ट्रामा सेंटर नहीं होने से सड़क हादसों के मरीजों को भी तत्काल बाहर भेजना मजबूरी बन गया है।

Kaimur Hospital 1 22Scope News

सुविधाएं तो हैं, लेकिन हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं – सिविल सर्जन चंदेश्वरी रजक

सिविल सर्जन चंदेश्वरी रजक का कहना है कि सुविधाएं तो हैं, लेकिन हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए रेफर करना पड़ता है। जिले में फिलहाल सात अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं, जहां आंख, हड्डी, जनरल सर्जरी और स्त्री रोग का इलाज हो रहा है।

Kaimur Hospital 2 22Scope News

कैंसर, हृदय, किडनी व न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को वेदांता अस्पताल मे सरकारी खर्च पर भेजा जा रहा है

वहीं कैंसर, हृदय, किडनी और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को वेदांता अस्पताल मे सरकारी खर्च पर भेजा जा रहा है। यानी कैमूर में आयुष्मान कार्ड तेजी से बन रहे हैं, लेकिन अगर जिले में ही विशेषज्ञ इलाज की व्यवस्था नहीं हुई, तो योजना का पूरा फायदा मरीजों तक पहुंचना मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत अब और भी ज्यादा महसूस की जा रही है।

Kaimur Hospital 3 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- बाल श्रम समाज के लिए अभिशाप, बच्चों को स्कूल तक पहुंचना लक्ष्य…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...