PNB Check Bounce: चेक बाउंस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, PNB केस में आरोपी को दो साल की सजा और ढाई करोड़ मुआवजा

PNB Check Bounce: रांची की अदालत ने PNB चेक बाउंस केस में आरोपी मुकेश कुमार को दो साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक को ढाई करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।


PNB Check Bounce: चेक बाउंस मामले की पृष्ठभूमि

रांची : रांची में न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी मुकेश कुमार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही शिकायतकर्ता पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में ढाई करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

PNB Check Bounce: पंजाब नेशनल बैंक ने दर्ज कराए थे दो केस

मामले की जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक की अरगोड़ा शाखा की ओर से वर्ष 2018 में जमशेदपुर स्थित कंपनी एसएन सिंह एंड ब्रदर के प्रोपराइटर वीरेश्वर प्रसाद सिंह और गारंटर मुकेश कुमार के खिलाफ चेक बाउंस के दो अलग-अलग केस दर्ज कराए गए थे। बैंक का आरोप था कि निर्धारित राशि के भुगतान के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया था।

  1. रांची की अदालत ने चेक बाउंस के दो मामलों में आरोपी को दोषी ठहराया

  2. आरोपी मुकेश कुमार को दो वर्ष की सजा सुनाई गई

  3. पंजाब नेशनल बैंक को ढाई करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश

  4. मामला 3.25 करोड़ रुपये के कैश क्रेडिट लोन से जुड़ा

  5. 75 लाख रुपये का चेक बाउंस होने के बाद दर्ज हुआ था केस


PNB Check Bounce: 3.25 करोड़ के लोन और 75 लाख के चेक का मामला

अदालत में पेश तथ्यों के मुताबिक, मुकेश कुमार ने 3.25 करोड़ रुपये का कैश क्रेडिट लोन लिया था। बाद में बैंक को 75 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस कर गया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक ने नियमानुसार चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img