रांची में Vijay Nag Murder Case में चार्जशीट दाखिल, निलंबित सिपाही समेत चार आरोपी जेल में

रांची के विजय नाग हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। निलंबित सिपाही सहित चार आरोपी जेल में हैं। जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हत्या की वजह बनी।


रांची में Vijay Nag Murder Case में चार्जशीट दाखिल

रांची के कांके रोड स्थित शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक Vijay Nag की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। यह मामला शहर में उस समय काफी चर्चा में आया था, जब एक रेस्टोरेंट संचालक की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

निलंबित सिपाही समेत चार आरोपी नामजद

पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह को मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताया गया है। हरेंद्र सिंह के साथ अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ छंगू और अमित ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, चारों ने मिलकरVijay Nag के हत्या की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

  • रांची के विजय नाग हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की

  • निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह समेत चार आरोपी नामजद

  • हत्या की मुख्य वजह जमीन विवाद और पुरानी रंजिश सामने आई

  • घटना अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे की

  • अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा


जमीन विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को यह स्पष्ट सबूत मिले कि Vijay Nag  हत्या  के समय भले ही विवाद खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ दिखा, लेकिन हत्या की असली वजह जमीन से जुड़ा पुराना विवाद और आपसी रंजिश थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर घटना को अचानक हुए झगड़े का रूप देने की कोशिश की, ताकि साजिश का पर्दाफाश न हो सके। यह वारदात अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है।

अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!