Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधेपुरा में भीषण चोरी, खाली घर से 9.6 लाख पर हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा शहर से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-13 स्थित मस्जिद चौकी के रहमानगंज मोहल्ले में चोरों ने एक खाली घर को निशाना बनाते हुए करीब नौ लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मो. जमील अख्तर ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जमील अख्तर के बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद पूरा परिवार इलाज के लिए सहरसा चला गया

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम जमील अख्तर के बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद पूरा परिवार इलाज के लिए सहरसा चला गया। घर के मुख्य दरवाजे और दो कमरों में ताला लगाकर वे लोग निकल गए थे और देर हो जाने के कारण सहरसा में ही रुक गए। शुक्रवार को जब परिवार वापस लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों की कुंडी कटी हुई थी। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

Madhepura Chori 1 22Scope News

करीब 7 लाख के जेवरात, 2.5 लाख नकद व दुकान के सामान के 2 कार्टून, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार बताई जा रही है – पीड़ित के भाई

पीड़ित के भाई सरफराज आलम के अनुसार, चोर गोदरेज और अलमारी से करीब सात लाख रुपए के जेवरात, 2.5 लाख रुपए नकद और दुकान के सामान के दो कार्टून जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है, लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सदर थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Madhepura Chori 2 22Scope News

बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है

फिलहाल, इस बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हमलोग इलाज के लिए बाहर गए थे। लौटे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जेवर, नकद और दुकान का सामान सब चोरी हो गया है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग है।

Madhepura Chori 22Scope News

यह भी पढ़े : मां-पिता को बंधक बना हथियार के बल पर डॉक्टर के घर डकैती…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...